{"_id":"6a3836d41dc813e2e3061407","slug":"dispute-between-two-communities-in-shekhuvapur-village-bricks-and-stones-thrown-tension-prevails-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-151741-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शेखुवापुर गांव में दो समुदायों में विवाद, चले ईंट-पत्थर, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शेखुवापुर गांव में दो समुदायों में विवाद, चले ईंट-पत्थर, तनाव
विज्ञापन
आरोपी के घर पर पथराव व गांव में तैनात पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। दरगाह शरीफ थाना के शेखुवापुर गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर रविवार दोपहर बाद दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जमकर पथराव किया और रेलिंग तोड़ दी।
इसके बाद आरोपी युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। गांव में तीन थानों की पुलिस तैनात की गई है।
गांव निवासी एक ग्रामीण की किशोरवय बेटी तीन दिन पहले लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही पुरवा डिहवा में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक मोनू अपने एक सहयोगी की मदद से किशोरी को साथ ले गया। खोजबीन के दौरान युवक पर संदेह पुख्ता होने के बाद रविवार को मामले ने तूल पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोग आरोपी के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरगाह, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात थाने की पुलिस के साथ अतिरिक्त बल गांव में तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा स्वयं मौके पर कैंप कर हालात पर नजर रखे हुए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आटा चक्की में किसी ने आग नहीं लगाई थी। शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं उठने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी युवक, उसके सहयोगी और किशोरी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी की लोकेशन का पता चल गया है और उसे जल्द ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।