{"_id":"6a383546eca87e64e70a7ea7","slug":"steps-towards-a-disease-free-life-through-yoga-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-151740-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: योग से निरोग की ओर बढ़े कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: योग से निरोग की ओर बढ़े कदम
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में सामूहिक योग शिविर में योगाभ्यास करते नगर विकास मंत्री, सां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने की ओर कदम बढ़ाया गया। स्वस्थ आयु के लिए योग...थीम पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल आयोजन हुआ। वहीं, चित्तौरा झील के तट स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव (खाद्य एवं रसद विभाग) तथा नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण भी देखा गया।
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर गुरुजी ने सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीडीओ सुनील कुमार धनवंता तथा अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नगर के आयुष चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक जय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट किया गया। मंच संचालन डॉ. प्रीति सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सरोज शंकर राम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. यूसुफ अली अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) डॉ. प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. पीयूष नायक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में भी हुआ योग शिविर
जनपद न्यायालय परिसर में प्रभारी जिला जज पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सुबह छह बजे योग शिविर लगा। योग प्रशिक्षक डॉ. राकेश दूबे के निर्देशन में प्रभारी जिला जज के अलावा एडीजे राकेश कुमार सिंह, जलाल मोहम्मद अकबर, एडीजे/एफटीसी प्रथम बृजेश कुमार यादव, प्रधान मजिस्ट्रेट (जे.जे. बोर्ड) निधि वर्मा, ग्राम न्यायालय महसी के न्यायाधिकारी विकास वर्मा, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों ने लिया योग का संकल्प
चित्तौरा क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम अमीनपुर नगरौर में योग प्रशिक्षिका गीता कुशवाहा एवं सावित्री देवी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। ओल्ड एज होम राजापुर माफी में योग प्रशिक्षिका अंजुला पांडे ने बुजुर्गों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम का संचालन पारुल प्रधान एवं वार्डन अनुराधा ने किया। वहीं, आदित्य ओल्ड एज होम बबुरिहा में योग प्रशिक्षिका दीपशिखा एवं वार्डन अनुभा श्रीवास्तव ने संवासियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए। संस्था के प्रबंधक अनिल कुमार प्रधान ने बताया कि यहां प्रतिदिन नियमित योगाभ्यास कराया जाता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखा योग का उत्साह
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। रुपईडीहा में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। कैसरगंज सीएचसी में योग एवं प्राणायाम के साथ वर्तमान जीवनशैली में योग के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. एस.के. सिंह, संगीता श्रीवास्तव, आदित्य कुमार गुप्ता, रामप्रताप ठाकुर आदि मौजूद रहे। कतर्नियाघाट में वन विभाग के दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में योगाभ्यास किया।