सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Instructions to construct the ROB within the stipulated time.

Bahraich News: आरओबी का तय समय में निर्माण करने के निर्देश

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions to construct the ROB within the stipulated time.
ओवरब्रिज का निरीक्षण करते उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक।
विज्ञापन
बहराइच। जिले की बहुप्रतीक्षित बाईपास परियोजना को समय पर पूरा कराने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने निगरानी और तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बहराइच पहुंचकर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज और हाल ही में यातायात के लिए खोले गए नए रेलवे ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले बहराइच बाईपास परियोजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति, तकनीकी गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजना को तय समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने रेलवे समपार संख्या-40 पर बने नए रेलवे ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया, जिसे 17 जून से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पुल पर शेष फिनिशिंग कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सभी अधूरे कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने कहा कि बाईपास परियोजना और रेलवे ओवरब्रिज पूरी तरह तैयार होने के बाद शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। भारी वाहनों का दबाव शहर के अंदर कम होगा और लखनऊ-बहराइच मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed