सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaynagar Express will halt at Jarwal Road Station.

Bahraich News: जरवल रोड स्टेशन पर रुकेगी जयनगर एक्सप्रेस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Jaynagar Express will halt at Jarwal Road Station.
विज्ञापन
जरवलरोड। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने मंगलवार से गाड़ी संख्या 14673/14674 जयनगर–अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस का ठहराव जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर करने का मेमो जारी किया है। इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


सुविधा की शुरुआत के अवसर पर गोंडा जिले के कर्नलगंज रेलवे स्टेशन पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जरवल रोड स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से बहराइच, कैसरगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को अमृतसर, बिहार और अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा के लिए दूरस्थ स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed