बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से केडीसी क्लब और केडीसी अकादमी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा और केडीसी क्लब ने मैच जीता।
टॉस जीतकर केडीसी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में अकादमी की टीम 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से उपमन्यु बाजपेई ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। केडीसी क्लब की ओर से गेंदबाजी में आकाश, आशुतोष, अक्षिव और उमंग वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दो विकेट हासिल किए।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्लब की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 163 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। टीम की जीत में सूरज तिवारी ने नाबाद 35 रन और आकाश गौड़ ने 31 रन का अहम योगदान दिया।
वहीं, अकादमी की ओर से गेंदबाजी में युग पांडेय ने दो विकेट लिए, जबकि तुषार सोनी, उपमन्यु और साफवान को एक-एक सफलता मिली। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए आकाश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
कमेंट
कमेंट X