सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Khelo India defeated Stadium 3-1.

Bahraich News: खेलो इंडिया ने स्टेडियम को 3-1 से हराया

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Khelo India defeated Stadium 3-1.
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया टीम और स्टेडियम टीम के बीच फुटबॉल का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ दमखम दिखाया। इसमें खेलो इंडिया टीम ने 3-1 मैच जीत लिया।


शुरुआत से ही खेलो इंडिया टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। खिलाड़ियों ने मौके का फायदा उठाते हुए शानदार गोल दागे। वहीं स्टेडियम टीम ने भी मुकाबले में वापसी की कोशिश की और एक गोल कर अपनी चुनौती पेश की, लेकिन खेलो इंडिया टीम की मजबूत रणनीति और बेहतर प्रदर्शन के सामने उसे सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित समय तक चले मुकाबले में खेलो इंडिया टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैच के दौरान खिलाड़ियों में जीत का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


फुटबॉल कोच राकेश पासवान और विनोद कुमार ने कोच की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर अजलान, शिवा, मयंक, शौर्य, प्रतीक, आदित्य सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed