सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Owaisi speaks in Bahraich: Matera is not anyone's personal fiefdom; the public wants change.

Bahraich News: बहराइच में बोले ओवैसी, मटेरा किसी की जागीर नहीं, बदलाव चाहती है जनता

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Owaisi speaks in Bahraich: Matera is not anyone's personal fiefdom; the public wants change.
मटेरा में एआईएमआईएम की जनसभा में को संबो​धित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी।
विज्ञापन
मटेरा (बहराइच)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बहराइच के मटेरा विधानसभा क्षेत्र से बड़ा चुनावी ऐलान किया। शंकरपुर चौराहे पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही बहराइच जिले की मटेरा और बहराइच सदर सीट पर भी मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।


हजारों समर्थकों की मौजूदगी में ओवैसी ने कहा कि मटेरा किसी एक परिवार की जागीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले करीब 25 वर्षों से एक ही परिवार क्षेत्र की राजनीति पर प्रभाव बनाए हुए है, लेकिन आम मुसलमानों और कमजोर तबकों की समस्याएं विधानसभा तक नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने लोगों से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को मटेरा से विधायक बनाकर भेजने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में ओवैसी ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उत्तर प्रदेश में हजारों एनकाउंटर हुए हैं और कई निर्दोष लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी धर्म, जाति या वर्ग के साथ भेदभाव की अनुमति नहीं देता और कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।
विज्ञापन

ओवैसी ने कहा कि लोकतंत्र में हर वर्ग को न्याय और उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि एआईएमआईएम वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने लोगों से 2027 के चुनाव में प्रदेश में बदलाव का आह्वान किया। सभा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और बार-बार नारेबाजी होती रही। कार्यक्रम में जूही राजा, सिद्दीकी अनवर उल हसन, अब्दुल मन्नान, जिला अध्यक्ष फिरोज बागवान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छह घंटे इंतजार के बाद पहुंचे ओवैसी
जनसभा का समय दोपहर एक बजे निर्धारित था, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी शाम करीब सात बजे सभा स्थल पहुंचे। पहले उनके चार बजे पहुंचने की सूचना दी गई थी। इसके बावजूद सैकड़ों समर्थक दोपहर से ही कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। ओवैसी के पहुंचते ही समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed