सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Hindu organizations protest before Owaisi's public rally, burn effigy

Bahraich News: ओवैसी की जनसभा से पहले हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations protest before Owaisi's public rally, burn effigy
औवैसी की सभा से पहले पुतला फूंकते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बहराइच। मटेरा विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में रविवार शाम प्रस्तावित एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से पहले हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुलहरिया क्षेत्र में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की।


हिंदू रक्षा दल के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी को काला झंडा दिखाने की घोषणा की थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे लोगों को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी काले झंडे लेकर शंकरपुर स्थित जनसभा स्थल तक जाने की जिद पर अड़ गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला दहन कर विरोध जताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शौकत अली के हालिया बयान पर नाराजगी व्यक्त की। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष मनीष पांडे ने कहा कि वे लोग ओवैसी की जनसभा का विरोध करते हुए उन्हें काला झंडा दिखाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हाल ही में महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक पात्र बताया था, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के विरोध में उनका पुतला फूंका गया और प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed