फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard attacks young man; he saves his life after a four-minute fight.

Bahraich News: युवक पर तेंदुए का हमला, चार मिनट लड़कर बचाई जान

Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks young man; he saves his life after a four-minute fight.
निशानगाड़ा रेंज के कुटिया रमपुरवा गांव में तेंदुए के हमले में घायल धर्मेंद्र।
बिछिया। कतर्नियाघाट जंगल से सटे गांवों में तेंदुओं के हमले थम नहीं रहे हैं। बृहस्पतिवार तड़के निशानगाड़ा रेंज के कुटिया रमपुरवा गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचाते हुए करीब चार मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और उन्होंने शोर मचाया तो तेंदुआ युवक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। हमले में युवक के सिर पर पंजों के गहरे जख्म हुए हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी धर्मेंद्र (19) भोर में करीब तीन बजे घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकला तेंदुआ मकान के पीछे से पहले छलांग लगाकर छत पर पहुंचा। वहां कुछ न मिलने पर छत से कूदकर बाहर बरामदे में पहुंचा और चारपाई पर सो रहे युवक पर झपट पड़ा और युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल धर्मेंद्र को परिजन तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही निशानगाड़ा वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने आसपास पगचिह्नों की जांच की और ग्रामीणों को रात में खुले में न सोने तथा किसी भी वन्यजीव की सूचना तत्काल विभाग को देने की सलाह दी। उधर, इलाके में लगातार हो रहे तेंदुए के हमलों से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा हमलावर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह में तेंदुओं ने किए 11 हमले
09 जुलाई 2026: निशानगाड़ा रेंज के कुटिया (रमपुरवा) गांव में घर के बाहर सो रहा युवक हमले में घायल।
29 जून 2026: रामगांव थाना के हमीदपुर खैरटिया गांव में आबादी में घुसकर आठ लोगों पर हमला कर किया घायल।
26 जून 2026: हमीदपुर सरपतहा (दुदीपुरवा) में खेतों में फसल देखने गए लोगों और भीड़ पर हमला कर एक वन रक्षक समेत सात लोगों को किया घायल।
09 जून 2026: तेंदुए ने एक नौ वर्षीय बच्ची को चारपाई से खींचकर मार डाला और शौच के लिए जा रही एक महिला को घायल कर दिया।
27 मई 2026: कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज में गन्ने के खेत में काम कर रहे एक दंपती पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।
24 मई 2026: मिहींपुरवा के मौजीपुरवा गांव में तेंदुआ एक घर में घुस गया। इसके बाद हमला कर वन दरोगा समेत पांच को घायल कर दिया।
23 मई 2026: खेत में घास काटने गई 14 वर्षीय लड़की पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
12 अप्रैल 2026: अलग-अलग घटनाओं में तेंदुए ने हमला कर छह लोगों को घायल किया।
07 मार्च 2026: सुजौली इलाके में रात के समय तेंदुए ने हमला कर सात वर्षीय बच्चे को मार डाला और एक अन्य घटना में एक लड़की को घायल कर दिया।
25 दिसंबर 2025: चनैनी गांव में तेंदुए ने आबादी में घुसकर दो लोगों को घायल कर दिया।
25 दिसंबर 2025: फखरपुर इलाके में खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed