सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Maulana accused of making indecent remarks on CM sent to jail

Bahraich News: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी मौलाना गया जेल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Maulana accused of making indecent remarks on CM sent to jail
आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।  - फोटो : आरोपी मौलाना मोहम्मद सालिम।
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार निवासी मौलाना मोहम्मद सालिम को गोरखपुर जोन की एसटीएफ ने सोमवार रात पुरनिया से गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर मंगलवार को बहराइच पहुंची और पूछताछ के बाद दोपहर में सीजेएम कोर्ट पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
Trending Videos

देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने बताया कि मौलाना मोहम्मद सालिम ने बिहार के भागलपुर में अपनी तकरीर के दौरान सीएम योगी व उनकी मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो गत छह मार्च को वायरल हुआ था। इस पर विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने गत आठ मार्च को नगर कोतवाली बहराइच में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में 83 एफआईआर दर्ज हुईं। साेमवार को एसटीएफ ने बिहार प्रांत के पथरावाडी, जोकाहाट अररिया निवासी मौलाना को वहां के पूर्णिया जिले से पकड़ा और मंगलवार को बहराइच लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली में मौलाना से करीब 30 मिनट तक पूछताछ की गई। इस दौरान उसने अपने बयान पर कई बार माफी मांगी। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे सीजेएम कोर्ट में उसे पेश किया गया। सीजेएम प्रतिभा चौधरी ने सुनवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। आईजी का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed