सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical store owner administered injection, woman dies

Bahraich News: मेडिकल स्टोर संचालक ने लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Medical store owner administered injection, woman dies
 सबरीन। - फोटो : सबरीन।
विज्ञापन
बहराइच। त्वचा में संक्रमण होने पर सोमवार को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने पहुंची नाजिरापुरा निवारी निवासी महिला को स्टोर संचालक ने इंजेक्शन लगा दिया। इससे कुछ ही देर में महिला बेहोश हो गई। उसे मेडिकल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतका के परिजन पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा भी किया। हालांकि, बाद में पुलिस के समझाने पर मान गए। घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक भाग गया है।
Trending Videos

शहर के नाजिरपुरा निवासी सबरीन (24) कुछ दिनों से त्वचा में खुजली और दाने की समस्या से परेशान थीं। रविवार को वह दवा लेने मेडिकल स्टोर पहुंचीं और अपनी समस्या बताते हुए उपचार की बात कही। मेडिकल स्टोर संचालक ने संक्रमण से शीघ्र निजात पाने के लिए इंजेक्शन लगाने की सलाह दी। सबरीन ने इंजेक्शन लगवा लिया, लेकिन कुछ ही देर में वह बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को सूचना देते हुए, संचालक ने सबरीन को एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन सबरीन को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। अस्पताल चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति दानिश ने मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, देरशाम तक तहरीर नहीं दी थी।
मेडिकल स्टोर की होगी जांच
मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने की जानकारी सामने आई है। शीघ्र ही मेडिकल स्टोर की जांच की जाएगी। वहां उपलब्ध दवाओं, पंजीकरण की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं को भी परखा जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
विनय कृष्ण, ड्रग निरीक्षक, बहराइच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed