सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury holds steady at 42 degrees; power cuts further compound the difficulties.

Bahraich News: पारा 42 डिग्री पर टिका, बिजली कटौती से और बढ़ीं मुश्किलें

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Mercury holds steady at 42 degrees; power cuts further compound the difficulties.
बहराइच में चिलचिलाती धूप में गुजरते लोग। 
विज्ञापन
बहराइच। जून की भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तेज धूप, गर्म हवा और बढ़ी उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग दिन में तपती सड़कों और रात में बिजली की आंख-मिचौली से परेशान हैं।

शहर के घंटाघर निवासी व्यापारी संजय ने बताया, दिनभर दुकान में गर्मी झेलनी पड़ रही है और रात में बार-बार बिजली जाने से ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। वहीं, चित्तौरा की गृहिणी रेहाना बेगम ने कहा, बिजली कटने से पानी की भी समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस भी अधिक महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों तक गर्मी से विशेष राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed