फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Outrage over youth's death; highway blocked in protest.

Bahraich News: युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Outrage over youth's death; highway blocked in protest.
कैसरगंज के बरखुरद्वारापुर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान जमा भीड़, बा​धित आवागमन। 
कैसरगंज। गोड़हिया नंबर एक के मजरा गोडियनपुरवा निवासी कुलदीप की मौत के बाद रविवार देर शाम ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव बरखुरद्वारापुर चौराहे पर लाया गया तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिजनों ने युवक की पानी में डूबने से मौत की बात मानने से इन्कार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद बहराइच-लखनऊ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। हाईवे जाम होने से वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को हाईवे से हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गोड़हिया नंबर-1 के मजरा गोड़ियनपुरवा निवासी कुलदीप (20) शुक्रवार सुबह खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुलिस के साथ एनडीआरएफ और वन विभाग की टीमों ने भी खोजबीन की। शनिवार देर शाम कुलदीप का शव नदी से खोज निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार देर शाम शव गांव के निकट बरखुरद्वारापुर चौराहे पर पहुंचा तो ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन

हत्या का आरोप लगाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों और परिजनों ने चौराहे पर लखनऊ-बहराइच नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक एक घंटे तक यातायात बाधित रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना पर सीओ धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को स्थानीय लोगों के सहयोग से समझा कर शांत किया। सीओ ने भरोसा दिलाया कि घटना की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव रवाना हुए। करीब एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed