{"_id":"6ac32ca601e54174a608e184","slug":"video-bharaica-ka-yavaka-ka-abl-ma-saugdhaka-hathasa-ma-mata-shava-pahaca-ghara-ka-blkha-utha-gharaval-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के युवक की अंबाला में सड़क हादसे में मौत, शव पहुंचा घर को बिलख उठे घरवाले
बहराइच में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गुलहरिया ग्राम पंचायत के मजरा रायपुर निवासी रूपचंद पुत्र राम मनोरथ (37) परिवार की रोजी-रोटी के लिए 22 दिन पहले हरियाणा के अंबाला गया था। रविवार सुबह सड़क पार करते समय बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों की चीख-पुकार से गांव गमगीन हो उठा।
रूपचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और वह घर का एकमात्र कमाने वाला था। शव देखते ही पत्नी बदहवास हो गई, जबकि बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी और लोगों ने परिवार को ढांढस बंधाया।
रूपचंद के चार बच्चे हैं, नौ वर्षीय अरविंद, सात वर्षीय करिश्मा, पांच वर्षीय गोविंद और चार वर्षीय मंकिला। पिता की मौत से बच्चों के सिर से साया उठ गया। उसकी मजदूरी से घर का खर्च चलता था, इसलिए परिवार के सामने भावनात्मक आघात के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है। सोमवार को गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने रूपचंद को अंतिम विदाई दी। कमाने गया युवक 22 दिन बाद जिंदा नहीं, बल्कि शव बनकर घर लौटा।
परिजनों के अनुसार, रूपचंद की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। उसकी मौत के बाद पत्नी और चार छोटे बच्चों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और बच्चों की पढ़ाई के लिए मदद करने की मांग की है।
परिजनों ने बताया कि रूपचंद परिवार की बेहतर जिंदगी की उम्मीद लेकर अंबाला गया था, लेकिन हादसे ने उसकी पत्नी और बच्चों से उनका सहारा छीन लिया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।