{"_id":"69af1228089d9b2a2c0913b9","slug":"pipa-bridge-will-be-built-in-one-and-a-half-month-construction-speed-up-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-145547-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: डेढ़ माह में बन जाएगा पीपा पुल, निर्माण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: डेढ़ माह में बन जाएगा पीपा पुल, निर्माण तेज
विज्ञापन
चल रहा पीपे के पुल का निर्माण कार्य।
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु की जर्जर स्थिति को देखते हुए सरयू नदी पर पीपा पुल के निर्माण का कार्य तेज कर दिया गया है। पीपा पुल के निर्माण की निगरानी कर रहे पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि डेढ़ माह में अस्थायी पुल बना लिया जाएगा। इससे केवल पैदल यात्री और हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे। वहीं, बरसात से पहले संजय सेतु की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद पीपा पुल हटाकर संजय सेतु से यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
सरयू नदी पर पीपा पुल के निर्माण के लिए कुल 208 पीपों की मांग की गई है। निर्माण कार्य में लगे सुपरवाइजर तिलकराम ने बताया कि इनमें से 170 पीपों से पुल बनाया जाएगा, जबकि 38 पीपे रिजर्व में रखे जाएंगे, जिनका उपयोग नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किया जाएगा। एनएचएआई के अवर अभियंता अनंत मौर्य ने बताया कि पीपा पुल को अधिकतम डेढ़ माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। एप्रोच मार्ग का कार्य भी शुरू हो गया है। सबसे पहले बाराबंकी की ओर रैंप बनाया जा रहा है, ताकि निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा सके। प्रयास है कि 15 अप्रैल तक पुल तैयार कर लिया जाए, इसके बाद संजय सेतु की मरम्मत शुरू होगी।
तीन चरणों में होगा निर्माण
पीपा पुल का निर्माण तीन चरणों में किया जाएगा। पहले पीपों को नदी में मजबूती से जोड़कर प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। इसके बाद उन पर लकड़ी के पटरे लगाए जाएंगे और अंत में लोहे की चादर बिछाई जाएगी।
चहलारीघाट मार्ग से भेजे जाएंगे भारी वाहन
पीपा पुल बनने के बाद बाइक, साइकिल, पैदल यात्री और अन्य छोटे वाहन इसी से गुजरेंगे। वहीं बस, ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहनों को बहराइच से चहलारीघाट होकर तथा गोंडा-अयोध्या मार्ग के जरिए लखनऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
जॉइंटर में डाली गईं मिट्टी की बोरियां, आवागमन जारी
लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु के जॉइंटर में दो दिन पहले बड़ी गैपिंग हो गई थी, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी। इसके चलते पुलिस ने कुछ समय के लिए पुल पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी थी। घाघराघाट चौकी प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि जॉइंटर में बने गड्ढे को अस्थायी रूप से मिट्टी से भरी बोरियां डालकर भर दिया गया है, जिसके बाद पुल पर आवागमन फिलहाल सुचारू रूप से जारी है।
Trending Videos