{"_id":"69bc48bac91874c6020e3068","slug":"potato-storage-charges-increased-by-rs-10-per-quintal-bahraich-news-c-98-1-slko1009-146120-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आलू भंडारण शुल्क में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आलू भंडारण शुल्क में 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। आलू भंडारण शुल्क को लेकर आयोजित समिति की बैठक में इस वर्ष 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अब नई दर 290 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है।
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों, किसानों और शीतगृह संचालकों ने भाग लिया। जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि इस समय जिले में आलू की खोदाई चल रही है, किसान भंडारण की तैयारी में जुटे हैं। बैठक में प्रगतिशील किसान हरिसरन सिंह ने शुल्क न बढ़ाने की बात रखी, जबकि शीतगृह संचालकों ने बढ़ती लागत का हवाला दिया।
दोनों पक्षों की राय सुनने के बाद समिति ने सर्वसम्मति से मामूली बढ़ोतरी का निर्णय लिया, ताकि किसानों और संचालकों के बीच संतुलन बना रहे।
Trending Videos