सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   son hacked his parents grandmother and sister to death with an axe for property In Bahraich

UP News: संपत्ति के लिए बेटे ने खेला खूनी खेल, माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला

अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 02 Mar 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
सार

संपत्ति के लिए बेटे ने खूनी खेल खेला। माता-पिता, दादी और बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला। वहीं दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। भारी पुलिस बल तैनात है। आगे पढ़ें पूरी घटना...

son hacked his parents grandmother and sister to death with an axe for property In Bahraich
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बहराइच में रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। संपत्ति के मामले को लेकर शुरू हुई कहासुनी में बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला करके माता-पिता, दादी और बहन को मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया तो उस पर भी छोटे भाई ने हमला कर कर दिया। इससे वह भी घायल हो गया। संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। 

Trending Videos


घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। ग्रामीणों की सूचना पर, चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला व 112 पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चरदा भेजा। वहां चिकित्सकों ने दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) के मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) तथा निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है

तड़के पहर ही थाना प्रभारी आरएस रावत, क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर पहलू पर जांच की जा रही है।

वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घर के भीतर खून के निशान और टूटी-फूटी वस्तुएं बिखरी मिली हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है।

बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता था

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील करते हुए कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

इस जघन्य घटना से पूरा रामनगर गांव स्तब्ध है। चार लोगों की एक साथ हुई हत्या ने इलाके को सन्न कर दिया है। हर आंख नम दिखाई दे रही है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed