{"_id":"69a50ef7b4244e16d40055d5","slug":"video-bharaica-ma-jayathatha-ka-le-jalltha-bna-bta-ma-bpa-thatha-va-bhana-ka-kalhaugdha-sa-kata-dal-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में जायदाद के लिए जल्लाद बना बेटा, मां-बाप, दादी व बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में जायदाद के लिए जल्लाद बना बेटा, मां-बाप, दादी व बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला
हिंदी भाषा में एक कहावत है 'पाल-पाल, मैं होउंगा तुझे काल'। यानी तुम मुझे पालो और मैं तुम्हारे लिए ही काल बनूंगा। यह कहावत रविवार की आधी रात करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में चरितार्थ होते दिखी। यहां माता-पिता ने जिस बेटे को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने उन्हें कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
सिर्फ माता-पिता ही नहीं दादी और बहन को भी काट डाला। बचाव में आए भाई पर हमला किया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संघर्ष में हमलावर भाई भी घायल हुआ है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
घटना रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव की है। गांव निवासी निरंकार ने अपनी दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) तथा बहन पार्वती (35) को मौत के घाट उतार दिया। बचाव करने आए भाई गुरुदेव पर भी हमला किया। इससे वह घायल है।
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, पुलिस ने किसी भी अटकल से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।