फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tiger was hiding near the railway track; pointsman's life saved.

Bahraich News: रेल ट्रैक के पास छिपा था बाघ, बची पॉइंट्समैन की जान

Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Tiger was hiding near the railway track; pointsman's life saved.
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के रेलवे गेट संख्या-96 के पास आउटर सिग्नल पर ड्यूटी कर रहे पॉइंट्समैन को बृहस्पतिवार सुबह अचानक झाड़ियों में घात लगाए बाघ दिखा। महज 10 मीटर की दूरी पर मौजूद बाघ को देखकर भी कर्मचारी ने धैर्य नहीं खोया। करीब 10 मिनट तक वह शांत खड़ा रहा और बाघ के वहां से हटने के बाद ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। सूझबूझ से उसकी जान बच गई। कुछ देर बाद बाघ की दहाड़ से इलाका कांप उठा।
विज्ञापन

पॉइंट्समैन निरंजन कुमार ने बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान जब वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो उनकी नजर झाड़ियों में बैठे बाघ पर पड़ी। बाघ भी ट्रैक की ओर नजरें जमाए हुए था। खतरे को भांपते हुए निरंजन ने न तो शोर मचाया और न ही भागने की कोशिश की। कुछ देर बाद बाघ झाड़ियों से निकलकर दूसरी दिशा में चला गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन रक्षक संतोष कुमार ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं। आसपास के लोगों और रेल कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन के सामने तीन बार बाघ की दहाड़ भी सुनाई पड़ी। रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed