{"_id":"6a4fe7c715a64aa2bd03e6a0","slug":"travel-to-dudhwa-katarniaghat-to-become-easier-tourist-train-resumes-operations-bahraich-news-c-98-1-slko1009-152826-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दुधवा-कतर्नियाघाट की सुगम होगी यात्रा, फिर चली टूरिस्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दुधवा-कतर्नियाघाट की सुगम होगी यात्रा, फिर चली टूरिस्ट ट्रेन
विज्ञापन
मैलानी-बिछिया के मध्य चलने वाली एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने मैलानी-बिछिया रेलखंड पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार सेवा शुरू कर दी है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 52260 (मैलानी-बिछिया) प्रत्येक शनिवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन सुबह 6:05 बजे मैलानी जंक्शन से रवाना होकर भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड हाल्ट और मंझरा पूरब स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 10:30 बजे बिछिया पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 52259 (बिछिया-मैलानी) भी शनिवार और रविवार को सुबह 11:45 बजे बिछिया से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंझरा पूरब, खैरतिया बांध रोड हाल्ट, तिकुनिया, बेलरायां, दुधवा, पलिया कलां और भीराखेरी स्टेशनों से होकर शाम 4:10 बजे मैलानी जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
रेलवे ने इस ट्रेन में 60 सीटों की क्षमता वाली एक वातानुकूलित (एसी) टूरिस्ट चेयर कार लगाई है। मैलानी से बिछिया और वापसी का एक तरफ का किराया 270 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्री पीआरएस काउंटर तथा आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुक करा सकते हैं।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि इस नई सेवा से पर्यटकों को दुधवा और कतर्नियाघाट क्षेत्र के घने जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक सौंदर्य का आरामदायक रेल सफर के साथ आनंद लेने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलने की संभावना है।