फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two leopard attacks within 24 hours; child and elderly woman injured.

Bahraich News: 24 घंटे के भीतर तेंदुए के दो हमले, बच्चा और वृद्धा घायल

Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two leopard attacks within 24 hours; child and elderly woman injured.
तेंदुओं के हमले में घायल बालक व महिला।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुए के हमले थम नहीं रहे। निशानगाड़ा रेंज में 24 घंटे के भीतर तेंदुए ने अलग-अलग घटनाओं पर एक वृद्धा और 10 वर्षीय बच्चे को घायल कर दिया। बुधवार रात मुखिया फार्म रमपुरवा में आंगन में सो रही वृद्धा जयवंती पर तेंदुए ने हमला कर सिर में पंजे मार कर उन्हें लहूलुहान किया। वहीं बृहस्पतिवार देर शाम मटेही के जागा पुरवा में आंगन में खड़े कन्हैया पर तेंदुआ झपट पड़ा। हमले में बच्चे के चेहरे और गले पर गंभीर जख्म हुए हैं। लगातार घटनाओं से वन क्षेत्र से सटे गांवों में दहशत बढ़ गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे मटेही ग्राम पंचायत के जागा पुरवा निवासी कन्हैया (10)आंगन में खड़ा था। इसी दौरान जंगल की ओर से आया तेंदुआ अंधेरे में दबे पांव घर के अंदर पहुंच गया। तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर उसे को जबड़े में दबोच लिया। इसी दौरान बच्चे की चीख सुनकर पिता राम प्रसाद और परिवार के अन्य सदस्य आ गए। गांव के लोग भी दौड़े। भीड़ और शोर के चलते तेंदुआ बच्चे को आंगन में ही छोड़कर भाग निकला। हमले में बच्चे के चेहरे और गले पर गंभीर जख्म हुए हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। घायल कन्हैया को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया है।
विज्ञापन

उधर मुखिया फार्म रमपुरवा गांव निवासी जयवंती (62) बुधवार रात करीब 11 बजे घर के आंगन में चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थीं।रात में 11 बजे के आसपास तेंदुआ दीवार फांदकर आंगन में पहुंचा और उन पर झपट पड़ा। जयवंती के शोर मचाने पर परिजन दौड़े। आसपास के ग्रामीणों ने हाका लगाना शुरू किया तो तेंदुआ उन्हें छोड़कर जंगल की ओर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में जयवंती के सिर पर पंजों के गहरे जख्म हुए हैं। सूचना पर गजमित्र अशोक बड़ेलाल और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। रात में 108 एंबुलेंस से उन्हें सुजौली पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मोतीपुर सीएचसी रेफर कर दिया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि हमला प्रभावित दोनों इलाके में वनकर्मियों की टीम तैनात है। गश्त बढ़ाकर निगरानी तेज की गई है।
रात में जागकर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण
पिछले एक सप्ताह में तेंदुए के हमले की यह चौथी घटना बताई जा रही है। लगातार हो रहे हमलों से निशानगाड़ा और कतर्नियाघाट रेंज से सटे दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने पिंजरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।


छह दिनों में हुए चार हमले
10 सितंबर 2026: निशानगाड़ा रेंज के मटेही ग्राम पंचायत के जागापुरवा निवासी कन्हैया (10) पर हमला, घायल।
9 सितंबर 2026: निशानगाड़ा रेंज के मुखिया फार्म रमपुरवा में 62 वर्षीय जयवंती पर हमला।
7 सितंबर 2026: कतर्नियाघाट रेंज के आनंदनगर बरखड़िया में तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय राजवीर की मौत।
5 सितंबर 2026: निशानगाड़ा रेंज के पचासा गांव में शुभम नामक बालक पर तेंदुए ने हमला किया, जिसमें वह घायल हुआ।
बिछिया मार्ग पर तीन शावकों संग दिखी बाघिन

बिछिया-गिरिजापुरी मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम बाघिन तीन शावकों के साथ दिखाई दी। बाघिन को सड़क पर देखकर करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। राहगीरों और आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। वनक्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि इलाके में वन कर्मियों की टीम को तैनात किया गया है, गश्त बढ़ाते हुए निगरानी तेज कर दी गई है।

तेंदुओं के हमले में घायल बालक व महिला।

तेंदुओं के हमले में घायल बालक व महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed