फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths who went with suspicious individuals are missing; rumors suggest they were taken away by the STF.

Bahraich News: संदिग्ध लोगों के साथ गए दो युवक लापता, एसटीएफ द्वारा ले जाने की चर्चा

Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two youths who went with suspicious individuals are missing; rumors suggest they were taken away by the STF.
बहराइच। शहर के बसंत विहार कॉलोनी निवासी एक युवक और उसका मित्र संदिग्ध परिस्थितियों में रात से गायब हैं। परिजनों का आरोप है कि बुधवार देर रात कुछ वाहन सवार लोग दोनों युवकों को अपने साथ ले गए। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद परिजन पूरी रात दोनों की तलाश में कोतवाली देहात और दरगाह थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बसंत विहार कॉलोनी निवासी आशीष अपने एक मित्र के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार रात को गया था। परिजनों का कहना है कि बुधवार रात कुछ वाहन से पहुंचे और अपने को स्पेशल टीम का अधिकारी बताकर दोनों युवकों को अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों का मोबाइल भी बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तत्काल कोतवाली देहात और थाना दरगाह पहुंचे, लेकिन दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने युवकों के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


दोनों युवकों में से एक का रेलवे स्टेशन के पास होटल का व्यवसाय है। सूत्र बता रहे हैं कि दोनों को एसटीएफ पूछताछ के लिए ले गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में शाम को आया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed