पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uproar at Panchayat building during corruption probe

Bahraich News: भ्रष्टाचार की जांच के दौरान पंचायत भवन में बवाल

Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Uproar at Panchayat building during corruption probe
फखरपुर। ग्राम पंचायत मलूकपुर में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के सामने ही बुधवार को पंचायत भवन में शिकायतकर्ता पर हमला हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पंचायत भवन में जमकर मारपीट हुई। घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने प्रधान पति समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत मलूकपुर में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायतों पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला विकास अधिकारी राजकुमार को जांच सौंपी थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे डीडीओ पंचायत भवन पहुंचे और ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान शिकायतकर्ता सतीश सिंह अपनी शिकायत रख रहे थे। आरोप है कि बातचीत के बीच प्रधान पति, उनके पुत्र और समर्थकों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और करीब 20 मिनट तक मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि सतीश सिंह की तहरीर पर प्रधान पति समेत पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विकास अधिकारी राजकुमार ने बताया कि वह पंचायत भवन में ग्रामीणों से बातचीत कर उनके बयान दर्ज कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और अचानक मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद मौके का माहौल बिगड़ने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी और वह बिना जांच पूरी किए जिला मुख्यालय लौट आए।


ग्राम पंचायत सचिव विजय वर्मा ने भी बताया कि जांच के दौरान डीडीओ की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed