{"_id":"69cc16880da50554e80a6b04","slug":"60-nursing-homes-and-34-diagnostic-centers-fail-to-meet-standards-notices-issued-ballia-news-c-190-1-ana1001-160718-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 60 नर्सिग होम व 34 जांच केंद्र मानक पर खरे नहीं, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 60 नर्सिग होम व 34 जांच केंद्र मानक पर खरे नहीं, नोटिस जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। निजी अस्पतालों के खिलाफ सभी छह तहसीलों में जांच चल रही है। जांच में अब तक करीब 60 से अधिक निजी अस्पताल व 34 जांच केंद्र मानक पर खरे नहीं मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस का तीन दिन में जबाब न देने पर सील या कानूनी कार्रवाई होगी। रजिस्टर्ड निजी अस्पताल, पैथोलाॅजी, अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र भी जांच के दौरान मानक के अनरूप नहीं मिले हैं। विभाग ने एक माह में छह निजी अस्पतालों को सील किया है और पांच चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज है। दो चिकित्सक पूर्वाचल अस्पताल के डॉक्टर आदित्य सिंह व आकाश अस्पताल के डॉ हेमन्त सिंह गिरफ्तार होने के बाद जेल जा चुके हैं।
अपूर्वा अस्पताल में लापरवाही से ऑपरेशन से अनीशा की मौत के आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन व छात्रनेता आंदोलित हैं। जिले में चिकित्सकों की लापरवाही से निजी अस्पतालों में आए दिन प्रसूताओं की मौत के मामले बढ़ने पर कमिश्नर विवेक कुमार ने 17 मार्च को डीएम को जांच के निर्देश दिए थे। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने तहसील स्तर पर एसडीएम व सीओ व सीएचसी अधीक्षक के अलावा आयुर्वेद व होम्योपैथी विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में संयुक्त टीम का गठन कर नर्सिंग होम व जांच केंद्रों की जांच कराई जाए कि उनका पंजीकरण वैध है या नहीं।
डीएम के निर्देश पर सभी तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में जांच हुई। जांच के दौरान अस्पतालों में तमाम अनियमिताएं मिली जिसका खाका तैयार करने के बाद विभाग ने सभी को नोटिस जारी किया। जांच के दौरान भारी अनियमिता मिलने पर तीन अस्पताल को सील भी किया। इस बाबत एसीएमओ व नोडल निजी अस्पताल प्रभारी डॉक्टर योगेन्द्र दास ने कहा कि डीएम के निर्देश पर चले जांच अभियान के दौरान सभी तहसीलों में मानक को दर किनार संचालित निजी अस्पताल व जांच केंद्र संचालक को उनके यहां मिली कमी की बिंदुआर सूची बनाकर नोटिस जारी किया गया है। तय समय पर जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की प्रकिया शुरू होगी।
Trending Videos