सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land to be purchased for the District Jail for 38.75 crore

Ballia News: जिला कारागार के लिए 38.75 करोड़ से खरीदेंगे जमीन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Land to be purchased for the District Jail for 38.75 crore
विज्ञापन
बलिया। काफी दिनों के इंतजार के बाद गड़वार थाना क्षेत्र के नारायणपाली में नवीन जिला कारागार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति से एक दिन पहले शासन की ओर से नवीन जिला कारागार के स्थापना के लिए जमीन खरीद के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी।
Trending Videos

नवीन जिला कारागार के लिए गड़वार थाना क्षेत्र के नारायणपाली में 62.48 एकड़ (25.28 हेक्टेयर) भूमि खरीदी जाएगी। इस पर 38.75 करोड़ की धनराशि जारी खर्च की जाएगी। शासन जमीन की खरीद में देर नहीं करना चाहता है। इसकी पहली ही किस्त में 24.11 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। अंग्रेजों के जमाने में बनी थी जेल, बारिश में भर जाता है पानी : जनपद में 1917 में जिला कारागार की स्थापना की गई थी। उस समय आबादी और अपराध के लिहाज से लगभग 350 बंदियों की क्षमता के हिसाब से इसका निर्माण हुआ था। वर्तमान कारागार में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी नई जेल : जिला कारागार के जेलर अंजनी गुप्ता ने बताया कि नया कारागार हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। इसे आगे के 50 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसीलिए इतनी भूमि ली जाएगी। मानक के अनुसार डबल मैन वाल के बीच में भी कुछ दीवारें बनाई जाएंगी। इसकी क्षमता 1000 होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जिला कारागार के निर्माण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाएगी। प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हांकन संबंधित कार्य कर लिया गया है। जिला जेल कुल 62.48 एकड़ में बनेगा जिसकी क्षमता 1000 कैदियों की होगी। जमीन खरीद करने के बाद इसके निर्माण की भी प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed