{"_id":"69cc170684d343fb83027564","slug":"cylinder-consignment-arrives-after-four-days-568-consumers-receive-supply-ballia-news-c-190-1-bal1002-160756-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार दिन बाद पहुंची सिलिंडर की खेप, 568 उपभोक्ताओं में मिला, 200 खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार दिन बाद पहुंची सिलिंडर की खेप, 568 उपभोक्ताओं में मिला, 200 खाली हाथ लौटे
विज्ञापन
बांसडीह में सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह तहसील क्षेत्र में गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रही है। चार दिन बाद सिलिंडर की खेप मंगलवार को पहुंचाने के बाद उपभोक्ताओं को कुछ राहत हुई लेकिन लगभग 200 लोगों को वापस लौटना पड़ा। ऐसे में उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। रविवार को भी लंबी कतार लगी रही लेकिन 568 उपभोक्ताओं के बीच ही सिलिंडर का वितरण हो सका। पूर्ति निरीक्षण राजेश मिश्रा ने बताया कि कंपनी से लगातार सप्लाई जारी रखने को वार्ता हो रही है। दो-चार दिनों में संकट दूर हो जाएगा। इधर, बुकिंग न होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है दिक्कत कैसे दूर होगी। गैस सिलिंडर को लेकर लोग आधी रात से ही कतार में लग जा रहे हैं।
इस एजेंसी पर करीब 12000 से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन हैं। एक ट्रक सिलिंडर ऊंट के मुंह में जीरा के समान हो जा रहा है। इस गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं ने पिछले दिनों संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा था। जांच में कमियां मिलने पर केस दर्ज हुआ था। चार दिन पहले प्रशासन की निगरानी में 468 सिलिंडर का वितरण हुआ था। मंगलवार को गैस संचालक गणेश मिश्रा की मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण किया गया।
मुनरी देवी ने कहा कि 18 मार्च को मेरी बुकिंग है। जब सिलिंडर लेने गई तो पर्ची मांग रहे है, जबकि एजेंसी हमेशा बंद रह रहता है, तो पर्ची कैसे कटाएं।
उर्मिला ने कहा कि 19 मार्च को बुकिंग कराई थी।लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला। आज कुछ गैस सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। जब हम गए तो पर्ची मांगने लगे। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से काफी परेशानी हो रही है।
अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि गैस न मिलने से कई तरह की परेशानियां हो हैं।एक तो एजेंसी हमेशा बंद रहती है। जिससे केवाईसी नहीं हो पा रहा है। जब केवाईसी नहीं होगा तो बुकिंग भी नहीं होगी। हम बुजुर्ग आदमी हमेशा आ रहे है। कोई है ही नहीं तो किससे बात करें।
तजिया देवी ने बताया कि दस दिन पहले ही बुकिंग कर दी हूं लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर नहीं मिला। हम लोग मजबूरन चूल्हे पर खाना बना रहे है।
कमली देवी ने बताया कि केवाईसी नहीं होने से बुकिंग भी नहीं हो पा रही है। कई दिनों से गैस एजेंसी नहीं खुल रही है। न ही केवाईसी हो रहा है न ही पर्ची कट रही है, तो गैस कैसे मिलेगी।
जिले में गैस व पेट्रोल की कमी नहीं है। जिन एजेंसियों पर वितरण कम हो रहा उनके कंपनियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। बांसडीह में जल्द ही गैस की किल्लत दूर हो जाएगी। - देवमणि मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।
Trending Videos