{"_id":"69ee64f4e4d33724890a8134","slug":"a-241-km-long-medical-bypass-corridor-will-be-built-to-relieve-the-city-from-traffic-jams-ballia-news-c-190-1-bal1002-162663-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शहर को जाम से निजात के लिए 2.41 किमी लंबा मेडिकल बाईपास काॅरिडोर बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शहर को जाम से निजात के लिए 2.41 किमी लंबा मेडिकल बाईपास काॅरिडोर बनेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। जिला महिला अस्पताल से माल्देपुर तक प्रस्तावित मेडिकल बाईपास काॅरिडोर सर्वे हो चुका है। लोकनिर्माण विभाग की तरफ से बाईपास के लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। मेडिकल बाईपास शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए वरदान साबित होगा।
नगर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से शासन से परियोजना की स्वीकृत प्रदान हुई है। शासन ने 35.23 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत होने के बाद से कार्य में तेजी आ गई है। 2.41 किमी लंबे बाईपास के लिए शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। इस मार्ग में दो पुल बनाए जाएंगे। इसमें एक हैबतपुर गांव के बाहर व दूसरा विजयीपुर के पास, जिससे पानी निकासी की समस्या नहीं होगी।
वहीं, गंगा की बाढ़ व कटान से बचाव के लिए कटानरोधि सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। गंगा की बाढ़ के समय नदी का पानी शहर के दक्षिण छोर पर बने बंधा तक आ जाता है। ऐसे में पुल न बनने से मार्ग पर कटान का खतरा बना रहेगा। मार्ग में किसानों की पड़ने वाली भूमि की खरीदारी भी की जाएगी। प्रशासन की तरफ से 30 मीटर की चौड़ाई में भूमि खरीदी जाएगी, जिससे भविष्य में मार्ग को फोरलेन किया जा सके।
-- -- -- --
1.4 किमी तक सरकारी मार्ग उपलब्ध
माल्देपुर एनएच-31 से जिला महिला अस्पताल तक बनने वाले मेडिकल बाईपास काॅरिडोर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग पर पहले से ही 1.4 किमी तक सरकार मार्ग उपलब्ध है। यह 10 से 12 मीटर तक चौड़ाई में है। फिलहाल सड़क का निर्माण टू लेन में किया जाएगा लेकिन विभाग की तैयारी ऐसी है कि भविष्य में सड़क को फोरलेन किया जा सके।
-- -- -
शहर की यातायात पर दबाव होगा कम
मेडिकल बाईपास कारिडोर के निर्माण से शहर की यातायात पर दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। शहर के बीच से निकलने वाले वाहन सीधे चित्तू पांडेय चौराहा न आकर उस मार्ग से माल्देपुर की तरफ निकल जाएंगे। वहीं, सिविल लाइन की तरफ से आने वाले वाहन फेफना जाने के लिए ओवर ब्रिज से नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। वाहन सीधे माल्देपुर एनएच-31 पर आ जाएंगे।
-- -
2027 में काम पूरा करने का लक्ष्य
मेडिकल बाईपास कारिडोर का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। मार्ग को पूरा करने का लक्ष्य 2027 रखा गया है। इसे देखते हुए जल्द ही किसानों से भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा।
-- -- --
वर्जन--
जिला अस्पताल से माल्देपुर तक बनने वाले मेडिकल बाईपास काॅरिडोर का चिह्नांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। मार्ग शहर का जाम से मुक्त दिलाने में काफी सहायक होगा। -इं. एसके सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड।
Trending Videos

वर्जन

कमेंट
कमेंट X