सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Vivek tops among 343 constables, 1150 soldiers parade and show zeal for service

Ballia News: 343 आरक्षियों में विवेक अव्वल, 1150 जवानों ने परेड कर दिखाया सेवा का जोश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Vivek tops among 343 constables, 1150 soldiers parade and show zeal for service
पुलिस लाइन परिसर में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के दौरान अति​थियों को सलामी देते जवान।पुलिस वि
विज्ञापन
बलिया। रिजर्व पुलिस लाइन में 12 टोलियों के 343 रिक्रूट आरक्षियों ने नौ महीने के प्रशिक्षण के बाद परेड किया तो सेवा भाव का जज्बा देखते बना। कड़कती धूप कदमताल करते हुए जवानों ने जोश के साथ सलामी दी।
Trending Videos

विवेक द्विवेदी सर्वांग सर्वोत्तम (संपूर्ण परीक्षा में प्रथम), विशाल यादव परेड कमांडर एक, मो इसराफिल मंसूरी परेड कमांडर-02, नित्य प्रकाश परेड कमांडर तीन व अंकुर दूबे इनडोर परीक्षा में प्रथम रहे। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 का आयोजन हुआ। दीक्षांत के बाद जिला पुलिस को 1150 जवान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने परेड की सलामी ली और टोलियों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में समारोह हुआ। इस दौरान राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अपने संदेश में उन्होंने पुलिस बल को आधुनिक, संवेदनशील और अपराध के प्रति सख्त रहने का आह्वान किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने प्रशिक्षण का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। दीक्षांत परेड के बाद गैर जिलों में ट्रेनिंग लेने वाले करीब आठ सौ जवान जिले में कल तक आमद करेंगे। जिनकी डयूटी विभिन्न थाना व सेल में लगाई जाएगी। लंबे समय से पुलिसकर्मियों की कमी दूर होगी। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया।
अंत में डीएम ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जन सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद रिक्रूट आरक्षियों ने परिजनों का आशीर्वाद लेकर अनुशासित ढंग से प्रस्थान किया।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन्स अक्षय कुमार, आरआई व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed