{"_id":"69f4f352d6912818cb032a1d","slug":"a-car-carrying-a-wedding-procession-overturned-killing-a-wedding-guest-ballia-news-c-190-1-bal1001-163029-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बरात में जा रही कार पलटी़, हादसे में बराती की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बरात में जा रही कार पलटी़, हादसे में बराती की गई जान
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। इब्राहिमपट्टी-खूंटा बहोरवा नहर मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को गहरे गम में बदल दिया। बरात जा रही एक अनियंत्रित कार पहाड़पुर मोड़ के पास पलट गई। दुर्घटना में घायल बबलू राजभर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
मऊ जनपद के कोपागंज (कटंवास गांव) निवासी मुन्ना राजभर के पुत्र की बारात भीमपुरा के देवघरिया गांव आ रही थी। इसी बारात में शामिल होने के लिए मुहम्मदपुर गांव निवासी बबलू राजभर (22) अपने दोस्तों के साथ कार से निकले थे। जैसे ही उनकी कार पहाड़पुर गांव के मोड़ के पास पहुंची, तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोटों के कारण बबलू राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बबलू अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos