{"_id":"69f4f1de7604af71a4091754","slug":"agniveer-arrested-from-lucknow-training-centre-in-attempt-to-murder-case-ballia-news-c-190-1-ana1001-163018-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर से अग्निवीर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर से अग्निवीर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हत्या के प्रयास मामले में गड़वार थाने की पुलिस ने शुक्रवार को लखनऊ एएमसी ट्रेनिंग सेंटर से अग्निवीर दारा चौधरी उर्फ अमरजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया।
वह अग्निवीर का प्रशिक्षण ले रहा था। सिंहाचवर कला का रहने वाला है। मामले का एक और आरोपी अमित गुप्ता उर्फ हंटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि सिंहपुर खुर्द निवासी सुकई राजभर ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुकई का आरोप था कि उसका नाती सूरज राजभर 6 अक्तूबर 2025 को चाचा के साथ बाइक से बाजार से खीरा खरीदने गया था जहां पहले से घात लगा कर बैठे दारा चौधरी, अमित गुप्ता उर्फ हंटर सहित आठ आरोपियों ने तमंचे से उसे गोली मार दी। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह ठीक हो सका।
हंटर पहले से ही अपनी पत्नी और सास की हत्या में नामजद है। दोनों की हत्या नगरा के बछईपुरा के छोटकापुरा में हुई थी। इस मामले में भी हंटर की तलाश चल रही है।
पुलिस के मुताबिक सूरज पर हमले के बाद से दोनों आरोपी भाग निकले थे। इसी बीच दारा चौधरी का अग्निवीर में चयन हो गया। वह प्रशिक्षण लेने लखनऊ चला गया।
सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक अनिल यादव की अगुवाई में पुलिस की टीम शुक्रवार को लखनऊ गई और प्रशिक्षण से जुड़े सैन्य अफसरों को मामले की जानकारी दी। सैन्य अफसरों को भरोसे में लेने के बाद पुलिस ने उसे ट्रेनिंग सेंटर से ही गिरफ्तार कर लिया। अब दारा को बलिया लाया जा रहा है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
Trending Videos