{"_id":"6998946e6e4f5f6308023a08","slug":"all-files-in-the-collectorate-will-be-digital-ballia-news-c-190-1-bal1001-158245-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कलेक्ट्रेट में सभी फाइलें होंगी डिजिटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कलेक्ट्रेट में सभी फाइलें होंगी डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं की कार्य प्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। फालतू अलमारियों को हटाने के निर्देश भी दिए। फाइलों की स्कैनिंग कर सॉफ्ट कॉपी तैयार करने के निर्देश दिए। आवश्यकतानुसार स्कैनर मशीन खरीदने को कहा। नई फाइलों को भी अनिवार्य रूप से स्कैन कर डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने पर जोर दिया।
फाइल मंगाकर जांच की और निर्देश दिया कि फाइलों में धूल न जमे, नियमित साफ-सफाई हो। पुरानी एवं निष्प्रयोज्य फाइलों को अभिलेखागार में भेजने तथा बेकार फाइलों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि 15 दिनों के भीतर प्रत्येक कार्यालय कक्ष में कर्मचारियों के नाम एवं उनके कार्यों का विवरण प्रदर्शित किया जाए।
आयुष अनुभाग कक्ष, सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय, संग्रह अनुभाग कक्ष और न्यायिक अभिलेखागार का भी जायजा लिया गया। नाजिर को कलेक्ट्रेट के गलियारों में प्रकाश व्यवस्था करने तथा पुराने दरवाजों पर पॉलिश कराने के निर्देश दिए।
सीआरओ कोर्ट में नए कपड़े लगवाने और न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी का बोर्ड लगवाने को कहा। सहायक भूलेख अधिकारी कार्यालय में रंगाई-पुताई कराने तथा कंप्यूटर कक्ष में एसी लगाने के निर्देश दिए गए। न्यायिक अभिलेखागार में नमी के कारण फाइलों के खराब होने की आशंका पर चिंता जताई।
Trending Videos