{"_id":"69bc619e2d1c47efb00c7ce2","slug":"artists-enthralled-in-kharika-bhakhar-mahotsav-ballia-news-c-190-1-ana1001-159914-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खरिका-भाखर महोत्सव में कलाकारों ने मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खरिका-भाखर महोत्सव में कलाकारों ने मोहा
विज्ञापन
रेवती क्षेत्र के भाखर खरिका महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती कलाकार।संवाद
विज्ञापन
रेवती। क्षेत्र के खरिका (भाखर) में खरिका-भाखर महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्घाटन जौनपुर के पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव ने एमएलसी रविशंकर सिंह ‘’पप्पू’’ तथा अन्य लोगों की उपस्थिति में किया।
समाजसेवी जेपी सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से आए गायक-गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया।
देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोलू राजा, चंदन यादव, अदिति राज और दीपिका ओझा आदि कलाकारों के फगुआ, चैता सहित अन्य मोहक गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव ने जनपद की गौरवशाली परंपरा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि बलिया की धरती निर्भीक, क्रांतिकारी व बहादुरों की रही है। जहां मंगल पांडेय और चित्तू पाण्डेय जैसे वीर पैदा हुए। हजारी प्रसाद द्विवेदी और केदार नाथ सिंह जैसे साहित्य के मर्मज्ञ एवं राजनीति के दिग्गज भी यहीं हुए। पूर्व सांसद ने महोत्सव के आयोजन पर जेपी सिंह को धन्यवाद दिया। उन्होंने बलिया में खेल सुविधाओं के विकास पर भी बल दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह, कांग्रेस नेता राघवेन्द्र सिंह, मांडलू सिंह राणा, प्रताप यादव दाढ़ी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि रंजन राय ने किया।
Trending Videos