सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Provide benefits of schemes to eligible beneficiaries

Ballia News: पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of schemes to eligible beneficiaries
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित नौ दिवसीय जनकल्याण मेले का बृहस्पतिवार को दूसरा दिन रहा। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने विकास भवन कैम्प कार्यालय में बैठक कर मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सभी विभागों को निर्देशित किया कि वे सक्रिय रूप से भाग लें और अपने-अपने स्टॉल पर लगातार उपस्थित रहकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। प्रतिदिन दो विभागों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक दिन के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश भी दिए।प्रतिदिन दो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने पर भी जोर दिया। कहा कि इससे मेले में आने वाले लोगों की सहभागिता बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed