सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bhagat Singh and his comrades fought against imperialism

Ballia News: भगत सिंह और उनके साथियों ने साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh and his comrades fought against imperialism
कलेक्ट्रेट परिसर ​​स्थित अ​धिवक्ता भवन में शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित क
विज्ञापन
बलिया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं उनके साथियों का शहादत दिवस एवं महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी डा़ॅ राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। जेपी विचार मंच व भाकपा (माले) के तत्वावधान में सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता हाॅल में मनाई गई। इसमें समाजिक-राजनैतिक कार्यकर्ताओं सहित अधिवक्ताओं ने भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं डा़ॅ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धांजलि दी।
Trending Videos

समाजवादी चिंतक द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि भगत सिंह एवं उनके साथियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी। डा़ॅ राम मनोहर लोहिया ने भी दूसरे के अधिकारों के हनन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि एक देश दूसरे देशों पर हमला इसलिए कर रहे हैं कि उनका साम्राज्यवाद कायम रहे। माले नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि भगत सिंह का सपना सिर्फ आजादी का ही सपना नहीं था। नफरती राजनीति और धार्मिक उन्माद के खिलाफ भी उनका संघर्ष था। इसीलिए उन्होंने नौजवान भारत सभा के कार्यक्रम में कहा था कि राजनीति में धर्म और मजहब के खिलाफ युवाओं को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में राकेश सिंह यादव, मो़ यूसुफ, राज कुमार साहनी, विनय खरवार, दयाशंकर सिंह रहे। आभार माले नेता लक्ष्मण यादव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed