सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Minister failed to provide health services: Sushil

मंत्री स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में विफल : सुशील

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Minister failed to provide health services: Sushil
विज्ञापन
बलिया। जनपद की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में विफल रहे हैं।
Trending Videos

सोमवार को कहा कि आज़ादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाला बलिया आज बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण आंसू बहा रहा है। हर दिन स्वास्थ्य संबंधी दुखद घटनाएं यहां के लोगों को झकझोर रही हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है। बलिया का जिला अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। यहां से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। निजी अस्पतालों में आम जनता का शोषण हो रहा है। बावजूद इसके शासन-प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा। कहा कि मेडिकल कॉलेज की घोषणा का श्रेय लेने की होड़ में सत्ताधारी पार्टी के नेता विपक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं। कहा कि यदि जिला अस्पताल को ही सुदृढ़ कर दिया जाए, तो आम जनता को तत्काल राहत मिल सकती है। समाजवादी पार्टी की सरकार में बने ट्राॅमा सेंटर को यदि व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed