सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bachaipur double murder case: The main accused is yet to be arrested even on the fourth day.

बछईपुर दोहरा हत्याकांड: चौथे दिन भी मुख्य आरोपी नहीं चढ़ा हत्थे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bachaipur double murder case: The main accused is yet to be arrested even on the fourth day.
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के हसनपुर उर्फ बछईपुर छोटका पुरा में ससुराल पहुंचकर पत्नी और सास की हत्या के मामले में आरोपी अमित गुप्ता घटना के चौथे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
Trending Videos

गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर निवासी अमित गुप्ता की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी अमित कुमार ने घटना के वक्त पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। घटना के बाद से हसनपुर उर्फ बछईपुर छोटका पुरा में पीएसी तैनात है। बीते शनिवार की रात आरोपी अमित गुप्ता ने ससुराल में पहुंचकर पत्नी प्रीति और सास सुशीला देवी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। नगरा पुलिस ने मामले में आरोपी अमित की बुआ, पिता, मां और भाई को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें पूरी सक्रियता से जुटी हैं। संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed