{"_id":"6ae25a15b1ce8cba1c00d58c","slug":"ballia-collectorate-to-be-adorned-with-madhubani-paintings-modern-amenities-will-also-be-provided-ballia-news-c-190-1-bal1001-176052-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मधुबनी पेंटिंग से सजेगा बलिया कलेक्ट्रेट, आधुनिक सुविधाएं भी होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मधुबनी पेंटिंग से सजेगा बलिया कलेक्ट्रेट, आधुनिक सुविधाएं भी होंगी
विज्ञापन
बलिया। बलिया कलेक्ट्रेट को आधुनिक, सुव्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है। इसके तहत परिसर में कलर्ड इंटरलॉकिंग, दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग, बेहतर जल निकासी, वाटर हार्वेस्टिंग, पार्किंग और पौधारोपण जैसी व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में कलेक्ट्रेट परिसर के सुंदरीकरण और सुविधाओं के विस्तार के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। कलेक्ट्रेट के कायाकल्प की योजना को लेकर अधिकारियों ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इसके बाद सीआरओ गुलशन, वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे और जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेंद्र पोत्स्यायन ने अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर की मौजूदा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ गंगा बहुद्देशीय सभागार, ड्रामा हॉल और कलेक्ट्रेट कॉलोनी की स्थिति भी देखी गई।
निरीक्षण के दौरान परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। कलर्ड इंटरलॉकिंग से परिसर को आकर्षक बनाने, दीवारों पर मधुबनी पेंटिंग के जरिये स्थानीय कला-संस्कृति की छाप उकेरने और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन के लिए वाटर हार्वेस्टिंग, वाहनों की पार्किंग और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण को भी योजना में शामिल किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने पर जोर दिया। योजना के क्रियान्वयन से न केवल कलेक्ट्रेट की तस्वीर बदलेगी, बल्कि सरकारी कामकाज के लिए आने वाले नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अधिक सुव्यवस्थित वातावरण मिल सकेगा।