Ballia News: चोरी के आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा, तीन साथी भी हुए गिरफ्तार
Ballia News: बलिया पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनामी बदमाश पुलिस के जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले की बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात खरौनी गांव के समीप चोरी के दर्ज मामले से संबंधित व 25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त विशाल भारद्वाज को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में खलबली मची है।
क्या है पूरा मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि बांसडीह पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर बड़का पोखरा हुसैनाबाद के पास चेकिंग के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायरिंग के दौरान बदमाश विशाल भारद्वाज उर्फ अच्छे राजभर (23 वर्ष) निवासी सुखपुरा के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश थाना बांसडीह में घर में घुसकर चोरी सहित अन्य मामले में आरोपी है। आरोपी थाना स्थानीय से 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी है। अपने चार साथियों के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश विशाल भारद्वाज उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.