फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boom barriers at the Chittu Pandey and Phephna railway crossings have malfunctioned

Ballia News: चित्तूपांडेय व फेफना रेलवे फाटक के बूम हुए खराब

Fri, 31 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Boom barriers at the Chittu Pandey and Phephna railway crossings have malfunctioned
नगर के चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग पर बूथ में तकनीकी खराबी के चलते लगाया गया स्लाइडर बूम।संवाद
बलिया/ फेफना। बलिया-वाराणसी रेलखंड पर बृहस्पितवार को दो रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक के बूम में तकनीकी खराबी आने से कुछ समय के लिए रेल और सड़क यातायात प्रभावित रहा। हालांकि रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता और तकनीकी टीम की त्वरित कार्रवाई से स्लाइडर बूम से ट्रेनों का संचालन सुरक्षित ढंग से जारी रखा गया। करीब तीन घंटे बाद बूम मरम्मत के बाद दोनों स्थानों पर व्यवस्था सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन

शहर के चित्तूपांडेय रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर में फाटक का बूम अचानक काम करना बंद कर दिया, जिससे उसे सामान्य तरीके से बंद नहीं किया जा सका।
गेटमैन ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए स्लाइडर बूम के माध्यम से फाटक बंद कराया और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेनों को सुरक्षित पास कराया। एहतियात के तौर पर आरपीएफ जवान तैनात रहे, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी दूर होने पर बूम को ठीक कर दिया गया और रेलवे फाटक का संचालन सामान्य हो गया। उधर, फेफना के रसड़ा-राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग का फाटक के बूम में तकनीकी खराबी आ गई। बूम के जाम हो जाने से करीब आधे घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा और दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही केबिन मैन ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। रेलवे कर्मचारियों ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ‘कॉशन’ प्रक्रिया के तहत ट्रेनों का संचालन नियंत्रित गति से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed