सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chief Minister's Model Abhyudaya Composite School will be built at Chanddiar at a cost of Rs 30 crore.

Ballia News: चांददियर में 30 करोड़ से मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनेगा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Model Abhyudaya Composite School will be built at Chanddiar at a cost of Rs 30 crore.
विज्ञापन
बैरिया। मुरली छपरा विकासखंड के चांददियर में मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित अंतरप्रांतीय बस अड्डे और इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर के समीप विद्यालय 30 करोड़ रुपये से बनेगा।

पिछले वर्ष जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने चांददियर में मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। लेकिन उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण योजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी बीच जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह ने ग्राम पंचायत चांद दियर में भूमि उपलब्धता के लिए अभिलेख बेसिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित अंतरप्रांतीय बस अड्डे और ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर के समीप लगभग 16 एकड़ ग्राम सभा की खाली भूमि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह को इस बाबत अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उपजिलाधिकारी बैरिया को भूमि अधिग्रहण कर बेसिक शिक्षा विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश जारी किए। प्रशासनिक आदेश के बाद भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी मुरली छपरा अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में प्री-प्राइमरी से इंटरमीडिएट तक आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

-------------------
दियारा क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विद्यालय के निर्माण से दियारा क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। लंबे समय से भूमि के अभाव में लंबित पड़ी यह योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह की पहल से भूमि चिह्नित होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed