सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandranath Rath murder case PA to West Bengal CM Shubhendu CBI arrests Ballia accused Golu

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सीबीआई ने बलिया के गोलू को किया गिरफ्तार, हथियार व कार खरीद में भूमिका का है आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 05 Jun 2026 09:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में आरोपी बलिया के गोलू को सीबीआई ने गिरफ्तार किया। सीबीआई उसे लेकर प. बंगाल गई। उस पर हत्याकांड में हथियार व कार खरीद में भूमिका का आरोप है।

Chandranath Rath murder case PA to West Bengal CM Shubhendu CBI arrests Ballia accused Golu
गोलू उर्फ टाइगर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में सीबीआई ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर निवासी गोलू उर्फ टाइगर को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने बृहस्पतिवार को आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में पेश कर 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड हासिल की। इसके बाद गोलू को लेकर सीबीआई पश्चिम बंगाल रवाना हो गई, उसे वहां की बारासात नार्थ, 24 परगना कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोलू उर्फ टाइगर पर हत्याकांड में इस्तेमाल असलहा और कार खरीदारी में भूमिका निभाने का आरोप है।

Trending Videos


इसे भी पढ़ें; सीएम शुभेंदु पीए हत्याकांड: बलिया के आरोपी मोनू ने किया सरेंडर, पत्नी बोली- पति निर्दोष, मुझे सीबीआई पर भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोर्ट ने बलिया से वारासात की दूरी को ध्यान में रखते हुए सीबीआई के आवेदन पर चार जून को दोपहर एक बजे से छह जून दोपहर एक बजे तक का रिमांड मंजूर की है। राज की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी गोलू और उसके सहयोगी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू की तलाश कर रही थी। वहीं, गोलू की गिरफ्तारी के बाद ज्ञानेंद्र सिंह ने कोर्ट में समर्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed