UP Police Bharti Exam: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा, बंद रहेंगी आसपास की फोटो स्टेट की दुकानें
Police Recruitment Exam 2026 : बलिया जिले में परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी करने के लिए डीएम ने अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने व अभ्यर्थियों की सुविधाओं का खास ध्यान देने का आदेश दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की जांच करने को कहा।
इसे भी पढ़ें; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: सीबीआई ने बलिया के गोलू को किया गिरफ्तार, हथियार व कार खरीद में भूमिका का है आरोप
डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें तथा उनकी रिकॉर्डिंग व्यवस्था भी सुचारू होनी चाहिए। साथ ही परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और पंखों को दुरुस्त कराने को कहा। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने शुद्ध एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं को भी दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीमों की उपलब्धता का निर्देश दिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्रदान की जा सके। परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखे जाएं।
उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।