सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Complaint on separating innocent child from mother, FIR registered against father

Ballia News: मासूम को मां से अलग करने पर शिकायत, पिता पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Complaint on separating innocent child from mother, FIR registered against father
विज्ञापन
हल्दी। रेवती थाना के दल छपरा निवासी रिंकू देवी ने अपने पति के खिलाफ 15 महीने के मासूम को जबरन उससे अलग रखने के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पति धमेंद्र राम पर संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष राजू राय ने बताया कि रिंकू देवी ने बाल कल्याण समिति में शिकायत देकर आरोप लगाया कि मेरी शादी 2023 में धर्मेंद्र राम निवासी सुल्तानपुर के साथ हुई थी और दोनों का 15 माह का पुत्र विश्वजीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ जौनपुर में रहती थी। पारिवारिक विवाद के चलते 18 अगस्त 2025 को पति ने गांव लाकर बच्चे को उससे छीन लिया और मारपीट कर मायका दल छपरा भेज दिया। तब से बच्चा पिता के पास है। कई बार गुहार लगाने के बावजूद भी पति बच्चे को नहीं दे रहा है।
बाल कल्याण समिति के आदेश के अनुपालन में उपनिरीक्षक पवन द्विवेदी जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम पीड़िता रिंकू देवी के मायका दल छपरा पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।
परिजनों को लेकर 6 मार्च 2026 को जौनपुर पुलिसलाइन भी पहुंची, जहां आरोपी धर्मेंद्र राम मौजूद मिला। पुलिस द्वारा बच्चे को मां को सौंपने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सात मार्च को देर शाम आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसओ राजू राय ने बताया कि बाल कल्याण समिति के आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed