सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Role of women is important in development: DM

विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : डीएम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Role of women is important in development: DM
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विकास भवन परिसर में आयोजित छात्राओं को सम्मानित करते जिला​धिकारी एम
विज्ञापन
बलिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने किया। राज्य स्तर पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बाल गृह (बालिका) की आवासित बालिकाएं नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी तथा उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर दिव्या, आराध्या और सलोनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलकूद के क्षेत्र में अदिति सिंह को सम्मानित किया गया, जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में पलक, सिम्पी, शालू, निधि कुमारी और संध्या पांडेय को सम्मानित किया गया। होमगार्ड बबीता प्रजापति को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग से अंजलि सिंह तोमर, प्रतिमा उपाध्याय, रंजिता सिंह, जुलेखा और अन्नू सिंह को भी सम्मानित किया गया। विनायक सामाजिक महिला सेवा संस्थान की प्रबंधक संध्या पांडेय को समाज में महिलाओं के बीच में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं का सशक्तीकरण देश और समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं । सीडीओ ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, डीपीओ केएम पांडेय, बीएसए मनीष कुमार सिंह, प्रज्ञा पांडेय आदि मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed