सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dead body of soldier reached village in ballia chaos among family members, crowd gathered last darshan

आंखें हुईं नमः गांव पहुंचा जवान का शव, परिजनों में मचा कोहराम, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम; दिया गार्ड ऑफ ऑनर

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: जवान को शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी शव से लिपटकर रोने लगे। पिता मनजी बेसुध होकर एक टक हर आने-जाने वाले को निहार रहे थे। माटी के लाल के अंतिम दर्शन पाने के लिए हजारों की भीड़ जुट गई थी।

dead body of soldier reached village in ballia chaos among family members, crowd gathered last darshan
जवान के घर पर उमड़ा हुजूम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में तैनात एयरफोर्स (अग्निवीर) के जवान श्रीकांत चौधरी (22) पुत्र मनजी पटेल का शव एंबुलेंस से रेवती थाना क्षेत्र के नारायणपुर पचरुखिया गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे पहुंचा। श्रीकांत भैया अमर रहे..., जब तक सूरज चांद रहेगा, श्रीकांत तेरा नाम रहेगा... नारों के साथ गांव के युवा शव को लेकर घर पर पहुंचे।

Trending Videos


उसका पार्थिव शरीर घर से गंगा नदी के पचरुखिया घाट के लिए निकला तो हजारों की भीड़ का करवा बन गया। जो जैसे था वैसे ही कारवें में शामिल होता चला गया। पचरुखिया गंगा घाट पर बिहटा एयर फोर्स की 45 सदस्यों की टीम ने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़े भाई सिद्धांत पटेल ने मुखाग्नि दी। शव लेकर आए जवानों से पूछा गया कि श्रीकांत की मौत किस प्रकार से हुई। उन्होंन बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। अभी इसकी कोर्ट आफ इंक्वायरी चल रही है।

छह माह पहले आगरा हुई थी पोस्टिंग

रेवती थाना क्षेत्र के नारायणपुर दीघार निवासी मनजी पटेल का पुत्र श्रीकांत चौधरी दिसम्बर वर्ष 2022 में भर्ती हुआ था। परिजनों की मानें तो करीब छह माह पहले श्रीकांत की पोस्टिंग आगरा स्थित एयरफोर्स स्टेशन में हुई थी। 

तीन जून को छुट्टी लेकर घर आया था और 13 जून को पुनः जाकर ड्यूटी ज्वाइन की थी। परिजनों के अनुसार श्रीकांत चौधरी संतरी ड्यूटी में लगा हुआ था। मंगलवार की देर रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

घटना की सूचना आगरा में तैनात उसके साथी जवान ने बुधवार की सुबह करीब 5 बजे फोन से परिजनों को दी थी। परिजनों ने जब जानना चाहा कि श्रीकांत की मौत आखिर कैसे हुई तो कोई भी कुछ भी बताने से परहेज कर रहा था। 

परिजनों का कहना था कि जब तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस मौके पर एयरफोर्स जूनियर वारंट ऑफिसर परमेश्वर कुमार साह, वी. सिंह, कुंदन तिवारी, सार्जेंट हृदय कुमार, क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश अंचल, प्रधान मनोज कुमार यादव, पूर्व प्रधान अशोक सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed