सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the storm and rain, electricity remained off in 20 villages of Dubhar area even after 24 hours.

Ballia News: आंधी-बारिश से दुबहर क्षेत्र में 24 घंटे बाद भी 20 गांवों की बिजली गुल रही

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Due to the storm and rain, electricity remained off in 20 villages of Dubhar area even after 24 hours.
आंधी बारिश के चलते दुबहर क्षेत्र के सवरुबांध गांव में गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
दुबहर। इलाके में बुधवार की शाम आंधी और बारिश से कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए। बिजली के पोल और तार टूटकर गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। हालत यह है कि बृहस्पतिवार की देर शाम को भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। 20 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए हैं।
Trending Videos

ग्राम सभा नगवां (पूरब टोला) में संतोष साहू की दुकान के पीछे स्थित लगभग 80 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ धराशाई होकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से श्याम बिहारी चौबे की पक्की दीवार ढह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गायक वीर बहादुर यादव का टीन शेड बगल पेड़ की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के समय शेड में दो गायें और एक बछिया दब गई थीं, जिन्हें ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। बब्बन विद्यार्थी के मकान का छज्जा और टीन शेड भी पेड़ की डालियां गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।
तूफान का सबसे भयावह असर बिजली विभाग पर सबसे अधिक पड़ा है। जनाड़ी, सवरूबाधं, उदयपुर, अखार और बैजनाथ छपरा जैसे गांवों में तबाही के निशान साफ देखे जा सकते हैं। अखार में ट्रांसफार्मर सहित बिजली का पोल उखड़ गया। 33 हजार, 11 हजार और एलटी लाइन के दर्जनों पोल टूट गए। जिससे 20 गांवों की बिजली पूरी तरह गुल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पिंटू जावेद और बिजली विभाग के जेई मोहम्मद अख्तर ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बृहस्पतिवार सुबह से ही विद्युत कर्मी गिरे हुए पेड़ों को हटाने और नए खंभे लगाने के काम में जुट गए हैं। इसके बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली विभाग को काफी क्षति हुई है। जगह-जगह पोल और ट्रांसफार्मर गिर गए हैं। तारों पर पेड़ गिरने से व्यवस्था चरमरा गई है। आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में 1 से 2 दिन का समय लग सकता है।

आंधी बारिश के चलते दुबहर क्षेत्र के सवरुबांध गांव में गिरा पेड़। संवाद

आंधी बारिश के चलते दुबहर क्षेत्र के सवरुबांध गांव में गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed