{"_id":"6a778c185db64ab0b605fabd","slug":"education-in-121-council-schools-relies-on-just-one-teacher-70-of-these-are-primary-schools-ballia-news-c-190-1-bal1002-170427-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 121 परिषदीय स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई, इनमें 70 प्रा. विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 121 परिषदीय स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई, इनमें 70 प्रा. विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंदह। शिक्षा की बुनियाद कहे जाने वाले परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक संकट ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। जिले के 121 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षकों के भरोसे संचालित किए जा रहे हैं। जबकि कई विद्यालयों में सौ से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र नाथ तिवारी द्वारा जुलाई में जारी की गई सूची के अनुसार जिले के जिन 121 परिषदीय विद्यालयों में महज एक शिक्षक है। इनमें 70 प्राथमिक, 33 कंपोजिट यूपीएस, 15 जूनियर हाईस्कूल, 2 यूपीएस और 1 बालिका जूनियर हाईस्कूल शामिल हैं।
सूची के अनुसार प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक संकट शिक्षाक्षेत्र गड़वार के 17, पंदह के 15, मुरलीछपरा और नवानगर के 13-13 विद्यालय में है। इसके अलावा सोहांव के 8, रसड़ा के 6, सीयर के 4 और हनुमानगंज के 3 विद्यालय सहित नगरा, रेवती, दुबहड़ के सबसे कम एक-एक विद्यालय हैं। प्राथमिक स्तर के एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में छात्र संख्या 8 से 66 के बीच है।
विज्ञापन
सबसे अधिक 66 छात्र पीएस राजमलपुर (रसड़ा) तथा सबसे कम आठ छात्र प्राथमिक विद्यालय डोमन टोला (मुरलीछपरा) में दर्ज हैं। हालांकि इन विद्यालयों पर शिक्षामित्र तैनात हैं लेकिन एक ही शिक्षक को कक्षाओं का संचालन सहित एमडीएम, डीबीटी, यू-डाइस, अपार आईडी, छात्रवृत्ति, अभिलेख सहित अन्य प्रशासनिक कार्य देखना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक शिक्षक वाले विद्यालय
दाही बैरिया में 133, कंपोजिट कृष्णानगर मुरलीछपरा में 134, इब्राहिमाबाद नौबरार में 150, सुकरौली में 95, कंपोजिट कुसही हरनाटार नगरा में 109, पीएस नारायनपुर नवानगर में 56, पीएस जनाड़ी नंबर - 1 में 68 विद्यार्थी नामांकित होने के बावजूद एक ही शिक्षक से पठन-पाठन के साथ मिड-डे मील, नामांकन, अभिलेख, ऑनलाइन फीडिंग और विभागीय कार्य भी कराए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
33 कंपोजिट विद्यालयों में हालात विपरीत
उच्च प्राथमिक स्तर की सूची में जिले के कुल 51 कंपोजिट यूपीएस, यूपीएस, जूनियर हाईस्कूल और बालिका जूहा स्कूल एकल शिक्षक वाले हैं। इनमें बैरिया, चिलकहर, दुबहड़, गड़वार, हनुमानगंज, मुरलीछपरा, नगरा, नवानगर, पंदह, रेवती, सीयर, सोहांव और रसड़ा ब्लॉक शामिल हैं। शिक्षकों की कमी झेल रहे इन शिक्षाक्षेत्रों में सबसे अधिक हनुमानगंज के 7, बैरिया और मुरलीछपरा के 5-5, चिलकहर के 4, गड़वार, सोहांव और पंदह के 3-3 विद्यालय शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक रेवती ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल झरकटहा यूपीएस-पीएस में 188 छात्र संख्या दर्ज है, जबकि जूनियर हाईस्कूल मुडेरा (रसड़ा) में मात्र पांच छात्र हैं। कई विद्यालयों में स्वीकृत पद तीन से सात तक है, लेकिन कार्यरत शिक्षक केवल एक।
श्रेणीवार स्थिति
प्राथमिक विद्यालय (पीएस) - 70
कंपोजिट यूपीएस - 33
जूहा स्कूल - 15
यूपीएस - 2
जीजेएचएस - 1
कुल एकल विद्यालय : 121
वर्जन-- -
शासन के निर्देश पर समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षकों की कमी नहीं है। जल्द ही समायोजन के तहत प्रत्येक विद्यालयों में मानक के अनुरूप शिक्षकों की भेजा जाएगा। एकल विद्यालयों के शिक्षक के अवकाश लेने पर एबीएसए स्तर से बगल के विद्यालय के शिक्षक को प्रभार दिया जाता है।
-मनीष कुमार सिंह, बीएसए।

वर्जन