फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against 8 people for blocking the road following a traffic accident.

Ballia News: सड़क हादसे के बाद जाम लगाने पर 8 पर प्राथमिकी

Sun, 09 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 8 people for blocking the road following a traffic accident.
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि 31 जुलाई 2026 को धरहरा चट्टी पर मारुति डिजायर कार की टक्कर से ईरिक्शा चालक अजय गुप्ता सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम के कारण बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे उसमें सवार मरीज की जान पर खतरा उत्पन्न होने की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद काफी प्रयास से जाम खुलवाया गया और यातायात बहाल कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में सियाराम गुप्ता, सुजीत गुप्ता, पंकज ठाकुर, प्रीतम गुप्ता, भुंवर यादव, दीपू गुप्ता, पप्पू बिंद और स्वामीनाथ गुप्ता समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed