{"_id":"6a4174665c76d4840e0f8929","slug":"electrification-approved-for-91-locations-in-belthara-road-sikanderpur-and-bansdih-ballia-news-c-190-1-svns1008-167328-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह में 91 जगहों पर विद्युतीकरण की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बेल्थरारोड, सिकंदरपुर, बांसडीह में 91 जगहों पर विद्युतीकरण की मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी की संस्तुति पर बेल्थरारोड, सिकंदरपुर एवं बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में 91 जगहों पर विद्युतीकरण की मंजूरी मिली है।
विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों व मजरों में आंशिक विद्युतीकरण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत लंबे समय से विद्युत सुविधा से वंचित बस्तियों और नई आबादी क्षेत्र तक विद्युत लाइन का विस्तार किया जाएगा। प्रस्ताव के अनुसार, बेल्थरारोड विधानसभा में 31, सिकंदरपुर विधान सभा में 30 और बांसडीह विधानसभा में 30 स्थान पर आंशिक विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा।
इनमें राजभर, हरिजन एवं अन्य पिछड़ी बस्तियों सहित नई आबादियों, संपर्क मार्गों तथा सार्वजनिक स्थानों तक विद्युत आपूर्ति पहुंचाने के लिए नई लाइन एवं आवश्यक विद्युत अवसंरचना विकसित की जाएगी। सांसद विद्यार्थी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक घर तक बेहतर और निर्बाध विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना है। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार ही समग्र विकास का आधार है और इसी लक्ष्य के साथ लगातार विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद