सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Encroachment on roads in nine areas of the city

Ballia News: शहर के नौ इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on roads in nine areas of the city
नगर के आर्यसमाज रोड ​​स्थित सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा सड़क तक किया अतिक्रमण।संवाद
विज्ञापन
बलिया। शहर में बढ़ते अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। सड़क और फुटपाथों पर लगातार अवैध कब्जों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। शहर के नौ प्रमुख इलाकों में आधी सड़क तक ठेला और खोमचा वालों का कब्जा रहता है, जबकि नगर पालिका परिषद की ओर से एक वर्ष से अतिक्रमण हटाने का कोई अभियान नहीं चलाया गया है।

मुख्य बाजारों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 भी अतिक्रमण से अछूता नहीं है। चौड़ीकरण के बाद भी लोगों को जाम से राहत नहीं मिल सकी है। रेलवे स्टेशन के सामने की पटरी पर दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों का कब्जा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में चौड़ी सड़कें सिमटकर तीन से चार फीट तक रह गई हैं। दुकानदार फुटपाथों और पटरियों तक सामान फैलाकर रखते हैं, जबकि ठेला-खोमचा संचालकों ने अधिकांश फुटपाथों पर कब्जा जमा लिया है। इसके साथ ही सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावित कर रहे हैं। कई बार आपातकालीन सेवाओं को भी रास्ता बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रशासनिक ढिलाई को माना जा रहा मुख्य कारण
स्थानीय लोगों का मानना है कि अतिक्रमण का सबसे बड़ा कारण नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई का अभाव है। छोटे दुकानदारों और ठेला संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, उनके लिए वैकल्पिक स्थानों की व्यवस्था न होना भी समस्या को बढ़ा रहा है। रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक तक का मार्ग अतिक्रमण की समस्या से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।
शहीद पार्क चौक पर शाम होते ही बढ़ जाती है समस्या
शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शामिल शहीद पार्क चौक पर शाम होते ही दोनों ओर ठेला संचालकों का कब्जा हो जाता है। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम लगने के बाद भी ठेला संचालक स्थान खाली नहीं करते, जिससे राहगीरों और खरीदारों को भारी परेशानी होती है।
इन क्षेत्रों में है सड़कों पर अतिक्रमण
- रेलवे स्टेशन से शहीद पार्क चौक मार्ग
- आर्य समाज रोड जगदीशपुर से स्टेशन रोड
- कासिम बाजार मार्ग चित्तू पांडेय चौराहा से स्टेशन मालगोदाम मार्ग
- मालगोदाम से एलआईसी मार्ग
- सिनेमा रोड
- भृगु आश्रम से कदम चौराहा मार्ग
- शहीद पार्क चौक से गुदरी बाजार मार्ग
- शहीद पार्क चौक से लोहापट्टी मार्ग
- बाबा बालेश्वर मंदिर एवं हनुमानगढ़ी मार्ग
सड़कें आवागमन के लिए होती हैं और प्रशासन को उचित स्थान उपलब्ध कराकर बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना चाहिए। उनका कहना है कि अभियान न चलने से ठेला संचालकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। - अजीत कुमार सिंह, रामलीला मैदान।
अतिक्रमण के कारण चार पहिया वाहन से बाजार जाना मुश्किल हो गया है। खरीदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार दोपहिया वाहन का सहारा लेना पड़ता है। - कविता सिंह, सहरसपाली।
मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखा जाना चाहिए, ताकि लोग परिवार के साथ आसानी से खरीदारी कर सकें।- वेद प्रकाश चौरसिया, राजपूत नेवरी
शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही ई-रिक्शा की मनमानी और अतिक्रमण की समस्या पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। - कृष्णा नन्द, नया चौक।

अतिक्रमण हटाने की तैयारी : पालिका अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के लिए योजनाबद्ध तरीके से स्थान निर्धारित किया जाएगा, जिससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती न होने से पालिका के कार्यों के संचालन में कुछ कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed